डॉ. विवेक जोशी ने चुनाव आयुक्त (राष्ट्रीय) का पदभार संभाला

डॉ. विवेक जोशी ने विधि एवं न्याय मंत्रालय, भारत सरकार के राजपत्र अधिसूचना दिनांक 17.02.2025 के अनुसरण में भारत के चुनाव आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। डॉ. जोशी हरियाणा कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1989 बैच के अधिकारी हैं। इससे पहले, उन्होंने हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव और भारत सरकार में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग और वित्तीय सेवा विभाग के सचिव के रूप में कार्य किया है। इससे पहले अपने करियर में उन्होंने भारत के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त और हरियाणा राज्य में पांचवें राज्य वित्त आयोग के सदस्य सचिव के रूप में कार्य किया था।

उत्तर प्रदेश के रहने वाले डॉ. जोशी आईआईटी रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियर हैं और उन्होंने आईआईएफटी, नई दिल्ली से अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में स्नातकोत्तर और ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट, जिनेवा (स्विट्जरलैंड) से अंतर्राष्ट्रीय अर्थशास्त्र में एम.ए. और पीएचडी की है। https://x.com/ECISVEEP/status/1892066647948616105/photo/1

%d bloggers like this: