डीसीजीआई प्रमुख का कार्यकाल तीन महीने बढ़ाया गया

नयी दिल्ली, भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) के रूप में डॉ. वी जी सोमानी का कार्यकाल तीन महीने बढ़ा दिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश में यह जानकारी दी गई।

डॉ. सोमानी को 14 अगस्त, 2019 को तीन साल की अवधि के लिए डीसीजीआई नियुक्त किया गया था।

मंत्रालय के मंगलवार को जारी आदेश में कहा गया है, ‘‘सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से यह निर्णय लिया गया है कि डॉ. वी जी सोमानी एफआर 49 (वी) के तहत (भारत के) औषधि महानियंत्रक के पद पर 16 अगस्त, 2022 से तीन और महीने की अवधि के लिए या आगामी आदेश जारी होने तक (जो भी पहले हो) पद पर बने रहेंगे।’’

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: