नयी दिल्ली, दुनिया की सबसे पुरानी फुटबॉल प्रतियोगिताओं में से एक डूरंड कप 16 अगस्त से तीन शहरों में खेला जाएगा जिसका स्पोर्ट्स 18 पर सीधा प्रसारण होगा।
डूरंड कप का 131वां संस्करण 16 अगस्त से 18 सितंबर के बीच कोलकाता, गुवाहाटी और इंफाल में खेला जाएगा। इसमें कुल 20 टीमें भाग लेंगी जिसमें इंडियन सुपर लीग की 11 टीम, आई लीग की पांच टीम और सेना की चार टीम शामिल हैं।
यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस टूर्नामेंट का स्पोर्ट्स 18 एसडी एवं एचडी और स्पोर्ट्स 18 खेल पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।
डूरंड कप से भारतीय फुटबॉल का नया सत्र भी शुरू होगा। इसका पहला मैच मोहम्मडन स्पोर्टिंग और एफसी गोवा के बीच 16 अगस्त को खेला जाएगा।
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons