डेनमार्क के युवराज और राजकुमारी राष्ट्रपति से मिले

डेनमार्क के क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक और क्राउन प्रिंसेस मैरी ने राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन में उनका स्वागत करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि भारत-डेनमार्क संबंध पिछले कुछ वर्षों में गहराई और चौड़ाई दोनों में बढ़े हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों देश द्विपक्षीय व्यापार और निवेश में वृद्धि देखेंगे।

राष्ट्रपति ने कहा कि जलवायु परिवर्तन एक ऐसा क्षेत्र है जिस पर भारत और डेनमार्क के विचारों और हितों में समानता है। भारत ने खुद को जलवायु अनुकूल विकास के पथ पर स्थापित किया है। हमने टिकाऊ जीवन शैली और प्रकृति का सम्मान करने के लिए ‘लाइफ-लाइफस्टाइल्स फॉर सस्टेनेबल एनवायरनमेंट’ नामक एक नया मिशन शुरू किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई दुनिया को एक परिवार के रूप में एकजुट करेगी।

https://twitter.com/rashtrapatibhvn/status/1630556909852819461/photo/3

%d bloggers like this: