तमिलनाडु: स्टालिन की मौजूदगी में द्रमुक में शामिल हुए 55,000 लोग

कोयंबटूर, ऑल इण्डिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के पूर्व विधायक वी. सी. अरुकुट्टी और विभिन्न दलों के 55,000 समर्थक बुधवार को सत्तारूढ़ दल द्रमुक में शामिल हो गए।

कोयंबटूर के निकट पोलाची में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन की मौजूदगी में ये लोग पार्टी में शामिल हुए।

स्टालिन ने उन्हें संबोधित करते हुए आश्वासन दिया कि द्रमुक उनके साथ सौतेला व्यवहार नहीं करेगी।

स्टालिन ने कहा, “हम एक मां के बच्चों की तरह साथ मिलकर काम करेंगे और आप सही जगह पर आए हैं।”

सुलूर के पूर्व विधायक व डीएमडीके के जिला सचिव दिनाकरन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला शाखा की पूर्व सचिव मैथिली ने भी द्रमुक का दामन थाम लिया।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: