तुर्की ने यूक्रेन और रूस के बीच वार्ता का आह्वान किया

इस्तांबुल, तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अपने यूक्रेनी समकक्ष के साथ सीधी बातचीत करने के लिए सहमत होने का आग्रह किया है।

यूक्रेन में रूसी युद्ध पर संकट को कम करने के लिए तुर्की के राजनयिक प्रयासों के मद्देनजर एर्दोआन ने यह आह्वान किया है।

मंगलवार को जारी एक बयान के अनुसार एर्दोआन ने पुतिन से अपने यूक्रेनी समकक्ष के साथ सीधी बातचीत करने के लिए सहमत होने का आग्रह किया है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की द्वारा रूसी सैनिकों पर युद्ध अपराध करने का आरोप लगाने के बाद वार्ता ठप हो गई थी। बाद में पुतिन ने कहा था कि शांति के प्रयासों को लेकर गतिरोध हैं।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: