तृणमूल कांग्रेस ने गोवा चुनावों में अपने खराब प्रदर्शन की समीक्षा के लिए एक समिति बनाई

कोलकाता, तृणमूल कांग्रेस ने गोवा विधानसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन की समीक्षा के लिए रविवार को एक समिति गठित की।

तृणमूल महासचिव अभिषेक बनर्जी ने एक बयान में कहा कि पार्टी गोवा में अपनी भूमिका का आत्मनिरीक्षण करने के लिए कई आंतरिक समीक्षा बैठकें करेंगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी की हरियाणा इकाई के नेता अशोक तंवर के नेतृत्व वाली इस समीक्षा समिति में सुष्मिता देव और सौरव चक्रवती अन्य सदस्य होंगे।

हाल में गोवा के विधानसभा चुनाव में तृणमूल को पांच फीसदी से कुछ अधिक वोट मिले लेकिन वह एक भी सीट नहीं जीत पायी।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: