दिल्ली की सीएम आतिशी ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सुंदर नगरी में नए स्कूल का उद्घाटन किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सुंदर नगरी में 131 कमरों वाले स्कूल का उद्घाटन किया और कहा कि इससे इलाके में कक्षाओं में भीड़भाड़ कम करने में मदद मिलेगी। भूमि माफियाओं के चंगुल से जमीन को मुक्त कराने के बाद अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में बना यह नया स्कूल दिल्ली के इस सबसे भीड़भाड़ वाले इलाके के 7000 से अधिक बच्चों के भविष्य को संवारने का काम करेगा। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस स्कूल में 131 कमरे, 7 लैब, लाइब्रेरी, लेक्चर हॉल, लिफ्ट जैसी सुविधाएं हैं। दिल्लीवासी जानते हैं कि ऐसे सरकारी स्कूल सिर्फ अरविंद केजरीवाल ही बना सकते हैं। इसलिए एक बार फिर दिल्ली की जनता शिक्षा पर काम करने वाली सरकार चुनेगी।कार्यक्रम में बोलते हुए आतिशी ने कहा कि जब अरविंद केजरीवाल 2015 में दिल्ली के मुख्यमंत्री बने थे, तब एक ही कक्षा में करीब 150 छात्र बैठते थे। उन्होंने कहा, “इस नए स्कूल के शुरू होने से इलाके में कक्षाओं पर दबाव काफी कम हो जाएगा और हर बच्चे को एक अच्छे स्कूल, गुणवत्तापूर्ण कक्षाओं और बेहतरीन शिक्षा तक पहुंच मिलेगी।” अरविंद केजरीवाल ने एक बयान में कहा, “यह मेरे लिए बहुत भावुक क्षण है… हमारा संघर्ष सुंदरनगरी से ही शुरू हुआ था, आज बाल दिवस पर वहां इस नए स्कूल को शुरू होते देख मुझे बहुत खुशी हो रही है। हमने इस जमीन को भू-माफियाओं से मुक्त कराया है और यहां बच्चों के लिए यह शानदार स्कूल बनाया है। हजारों गरीब परिवारों के बच्चे यहां पढ़ेंगे और अपना भविष्य बनाएंगे। मैं विश्वास दिलाता हूं कि दिल्ली के बच्चों के लिए ऐसे और शानदार स्कूल बनाने का काम जारी रहेगा।” https://x.com/AtishiAAP/status/1856975389412708493/photo/3

%d bloggers like this: