दिल्ली की सीएम ने विकासशील भारत-विजन ऑफ नई दिल्ली में हिस्सा लिया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘भारत 24’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘विकासशील भारत-विजन ऑफ नई दिल्ली’ में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में दिल्ली के विकास की नई संभावनाओं और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला गया।“दिल्ली के विकास के लिए सभी का सहयोग और सामूहिक भागीदारी जरूरी है। जब हम सब मिलकर काम करेंगे तभी हर समस्या का समाधान होगा और विकसित दिल्ली का सपना साकार होगा।

आइए हम सब मिलकर आगे बढ़ें और दिल्ली को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं!, रेखा गुप्ता ने कहा।पिछली सरकारों ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया है, जिसके कारण दिल्ली मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है। आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमें शून्य से शुरुआत करनी है और दिल्ली को विकास की ओर ले जाना है।” रेखा गुप्ता ने कहा।

%d bloggers like this: