दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा में आईटी विभाग, कानून एवं न्याय विभाग, वित्त विभाग और विधानसभा के अधिकारियों के साथ ई-विधान पर एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया।विजेंद्र गुप्ता ने कहा, “ई-विधान के माध्यम से विधानसभा को कागज रहित बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। बैठक में डिजिटल प्रक्रियाओं के सरलीकरण और सदस्यों के सहज डिजिटल अनुभव के बारे में अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा हुई।
” ई-विधान एक डिजिटल पहल है जिसका उद्देश्य भारत में विधायी प्रक्रियाओं को कागज रहित और अधिक कुशल बनाना है। यह डिजिटल इंडिया कार्यक्रम का हिस्सा है और इसे राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन (नेवा) के तहत लागू किया गया है।