दिल्ली के उपराज्यपाल ने आंगनवाड़ी सेविकाओं की हड़ताल पर रोक लगाने के लिए एस्मा लागू किया

नयी दिल्ली, दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने आंगनवाड़ी सेविकाओं द्वारा दी जाने वाली सेवाओं को आवश्यक करार देते हुए बुधवार को छह महीने के लिए आवश्यक सेवा रखरखाव कानून (एस्मा) लागू कर उनके हड़ताल पर जाने पर रोक लगा दी।

दिल्ली राज्य आंगनवाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन मानदेय में वृद्धि, काम के सम्मानजनक घंटे और सरकारी कर्मचारियों का दर्जा दिये जाने की मांग को लेकर एक जनवरी से हड़ताल पर हैं।

यूनियन ने उपराज्यपाल के इस फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि वह इसके खिलाफ बृहस्पतिवार को अदालत का रुख करेगा।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia Commons

%d bloggers like this: