दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश, आईएमडी ने ‘येलो’ अलर्ट जारी किया

नयी दिल्ली, दिल्ली में बुधवार को कुछ हिस्सों में बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में और अधिक बारिश तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ घंटों के दौरान दिल्ली के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने बादल गरजने बिजली चमकने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां सुबह 8:30 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों के दौरान 14.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। आईएमडी के अनुसार अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञों ने कहा कि शहर में भारी बारिश के बाद बुधवार और बृहस्पतिवार को बारिश की तीव्रता कम होने की संभावना है क्योंकि वर्तमान मौसमी गतिविधि के कमजोर होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग देश में मौसम संबंधी अलर्ट जारी करने के लिए चार रंगों का उपयोग करता है। ये रंग और इनके संदेश…. ग्रीन (किसी कार्रवाई की जरूरत नहीं) येलो (नजर रखें और निगरानी करते रहें) ऑरेंज (तैयार रहें) और रेड (कार्रवाई/सहायता की जरूरत) हैं।क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: