दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ‘लाइट हाउस स्किल सेंटर’ का उद्घाटन किया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पुरानी दिल्ली के मटिया महल में दिल्ली के तीसरे ‘लाइट हाउस स्किल सेंटर’ का उद्घाटन किया। कालकाजी और मल्कागंज में खोले गए केंद्रों के बाद यह अपनी तरह का तीसरा केंद्र है। केजरीवाल ने ‘लाइट हाउस स्किल सेंटर’ के उद्घाटन की तस्वीरें साझा करते हुए एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘आज युवाओं के सामने सबसे बड़ी समस्या रोजगार है। हमारा सरकार शिक्षा के साथ-साथ रोजगार उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दे रही है। आज हमने पुरानी दिल्ली में एक लाइट-हाउस स्किल सेंटर शुरू किया है जहां युवाओं को पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, इंग्लिश स्पीकिंग, डिजिटल मीडिया, ग्राफिक डिजाइनिंग और कुकिंग जैसे प्रोफेशनल कोर्स सिखाए जाएंगे। यह हमारा तीसरा केंद्र है. इन केंद्रों में अब तक 3 हजार युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जिनमें से 1 हजार बच्चों को नौकरी भी मिल चुकी है. गरीब परिवारों के बच्चे बड़ी-बड़ी कंपनियों में नौकरी पा रहे हैं। पहले हमारी योजना ऐसे 4 केंद्र खोलने की थी, लेकिन अब हम दिल्ली में ऐसे कई केंद्र खोलेंगे ताकि हम ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार दे सकें।”

https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1711779820638744727/photo/1

%d bloggers like this: