सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण नियंत्रण उपायों पर सीएक्यूएम से रिपोर्ट मांगी

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली और उसके आसपास वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए उठाए जा रहे कदमों पर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) से रिपोर्ट मांगी है। न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की पीठ ने सर्दियों के दौरान वायु प्रदूषण की समस्या और फसल अवशेष जलाने के बारे में प्रदूषण मामले में न्याय मित्र के रूप में शीर्ष अदालत की सहायता कर रही वरिष्ठ वकील अपराजिता सिंह की दलीलों पर ध्यान दिया। पीठ ने कहा, “हम सीएक्यूएम से राजधानी और उसके आसपास वायु प्रदूषण के नियंत्रण के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में तत्काल एक रिपोर्ट पेश करने का आह्वान करते हैं।” मामले की आगे की सुनवाई 31 अक्टूबर को होगी.

https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Polluted_delhi.jpg

%d bloggers like this: