दिल्ली पुलिस के महिला कर्मियों के दल ने पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में लिया हिस्सा

नयी दिल्ली, दिल्ली पुलिस की पूर्ण रूप से महिला कर्मियों की भागीदारी वाली एक टुकड़ी ने पहली बार शुक्रवार को गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लिया।

     इस दल की सदस्यों द्वारा हथियार लहराने और अपने बैंड की धुन पर खुशी से नृत्य करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। 

     परेड में दल का नेतृत्व करने वाली भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की 2018 बैच की अधिकारी श्वेता सुगतन ने कहा, ‘‘यह हम सभी के लिए रोंगटे खड़े कर देने वाला क्षण था। जैसे ही हमारी टुकड़ी लाल किले पर पहुंची, हमारे वरिष्ठ अधिकारियों ने बड़े उत्साह के साथ हमारा स्वागत किया।’’ 

पहली बार, 75वें गणतंत्र दिवस पर दिल्ली पुलिस की पूर्ण रूप से महिला कर्मियों की भागीदारी वाली टुकड़ी ने मार्च किया। 

दिल्ली पुलिस की प्रवक्ता सुमन नलवा ने कहा, ‘‘आज इतिहास रचा गया, जब पहली महिला टुकड़ी और दिल्ली पुलिस के बैंड ने इस गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर मार्च किया।’’

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: