दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि राजधानी में औद्योगिक प्रदूषण के ख़िलाफ़ कार्रवाई जारी है; 1 दिसंबर 2025 से 26 सितंबर 2026 के बीच लगभग 11,500 यूनिट्स पर कार्रवाई की गई। इनमें से 2,283 यूनिट्स को सील कर दिया गया।सिरसा ने कहा कि सरकार OCM और एयर पॉल्यूशन कंट्रोल डिवाइस (APCD) को अनिवार्य रूप से लागू करना सुनिश्चित कर रही है।
उन्होंने कहा कि नियमों का पालन करने वाली और न करने वाली, दोनों तरह की यूनिट्स के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जा रही है और प्रदूषण फैलाने वाली किसी भी यूनिट को बख्शा नहीं जाएगा।मंत्री ने कहा कि सरकार वायु प्रदूषण के अन्य स्रोतों पर भी काम कर रही है।
इन उपायों में गाड़ियों की फ़िटनेस जांच, प्रदूषण नियंत्रण, सार्वजनिक परिवहन को मज़बूत करना, मेट्रो स्टेशनों तक ‘लास्ट-माइल कनेक्टिविटी’ (आख़िरी छोर तक पहुँच) को बेहतर बनाना और इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाना शामिल है।
उन्होंने कहा कि हवा की गुणवत्ता और ट्रैफ़िक जाम वाले हॉटस्पॉट पर कार्रवाई की जा रही है।सिरसा ने आगे कहा कि दिल्ली भर में धूल और प्रदूषण को कम करने के लिए सड़कों के पुनर्निर्माण और खाली पड़ी ज़मीनों (ब्राउन पैच) पर हरियाली बढ़ाने का काम किया जा रहा है।https://x.com/mssirsa/status/2103792339471012141/photo/1