दिल्ली में बारिश की संभावना को देखते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसी के साथ मौसम कार्यालय ने गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। दिल्ली में मौसम केंद्रों के आंकड़ों के अनुसार पालम में न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक है। लोधी रोड पर यह 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है।

वहीं रिज क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है जबकि आयानगर में यह 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 147 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के अनुसार शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’ 51 से 100 ‘संतोषजनक’ 101 से 200 ‘मध्यम’ 201 से 300 ‘खराब’ 301 से 400 ‘अत्यंत खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: