दिल्ली में 13 स्थानों पर प्रदूषण को नियंत्रण में लाने के लिए समितियों का गठन किया गया है

दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के मुद्दे पर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आपात बैठक की। गोपाल राय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार ने शहर में 13 स्थानों पर प्रदूषण के स्थानीय स्रोतों की पहचान करने और उन्हें कम करने के लिए एक समन्वय समिति बनाई है।

नरेला, बवाना, मुंडका, वजीरपुर, रोहिणी, आर के पुरम, ओखला, जहांगीरपुरी, आनंद विहार, पंजाबी बाग, मायापुरी और द्वारका सेक्टर-8 को इन 13 स्थानों के रूप में पहचाना गया है। राय ने कहा कि समितियों का नेतृत्व दिल्ली नगर निगम के उपायुक्त करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी हॉटस्पॉट पर डीपीसीसी इंजीनियरों को भी नियुक्त किया गया है और वे दैनिक रिपोर्ट ‘प्रदूषण युद्ध कक्ष’ को सौंपेंगे।

राय ने यह भी कहा कि 300 से अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के लिए 13 हॉटस्पॉट पर धूल को प्रमुख कारकों में से एक के रूप में पहचाना गया है और इन क्षेत्रों में हवा की धूल को कम करने के लिए 80 मोबाइल एंटी-स्मॉग गन तैनात की गई हैं।

https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Polluted_sunrise_in_Delhi.jpg

%d bloggers like this: