प्रधानमंत्री मोदी 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए रूस जाएंगे

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूसी संघ के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर 22-23 अक्टूबर 2024 को रूस का दौरा करेंगे, जहां वे रूस की अध्यक्षता में कज़ान में आयोजित 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।”न्यायसंगत वैश्विक विकास और सुरक्षा के लिए बहुपक्षवाद को मजबूत करना” थीम पर आधारित यह शिखर सम्मेलन नेताओं को प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा। शिखर सम्मेलन ब्रिक्स द्वारा शुरू की गई पहलों की प्रगति का आकलन करने और भविष्य में सहयोग के लिए संभावित क्षेत्रों की पहचान करने का एक मूल्यवान अवसर प्रदान करेगा। अपनी यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री के कज़ान, रूस में ब्रिक्स सदस्य देशों के अपने समकक्षों और आमंत्रित नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने की भी उम्मीद है। https://en.wikipedia.org/wiki/BRICS#/media/File:2023_BRICS_Summit_family_photographs.jpg

%d bloggers like this: