दिल्ली सीएम ने भाजपा सांसद मनोज तिवारी से मुलाकात की

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। हम सब मिलकर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विजन को साकार करने और एक विकसित दिल्ली बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उनके अनुभव और उनके संसदीय कार्यकाल के आधार पर दिल्ली के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। मनोज तिवारी ने कहा, “मोदी की गारंटी के तहत डबल इंजन की सरकार दिल्ली को विकास के उच्चतम स्तर पर ले जाएगी।”

https://x.com/ManojTiwariMP/status/1901341045193113738/photo/1

%d bloggers like this: