देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार जांच के मामले में सीबीआई ने महाराष्ट्र के डीजीपी, मुख्य सचिव को तलब किया

नयी दिल्ली, सीबीआई ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच के सिलसिले में राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) संजय पांडे और मुख्य सचिव सीताराम कुंते को तलब किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि महाराष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारियों को जांच से संबंधित कुछ सवालों के जवाब देने के लिए बुलाया गया है।

सीबीआई ने देशमुख और कुछ अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

मुंबई के पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह को हटाए जाने के बाद देशमुख के खिलाफ आरोप सामने आए थे।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Getty Images

%d bloggers like this: