देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 2,016 हुई

नयी दिल्ली, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 169 नए मामले आए जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 2,016 हो गयी।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, कर्नाटक में संक्रमण से एक मरीज की मौत होने से मृतकों की संख्या 5,30,764 हो गयी है।

                 आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4.46 करोड़ (4,46,85,619) दर्ज की गयी जबकि कोविड-19 से उबरने वाले लोगों की दर 98.81 प्रतिशत दर्ज की गयी। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,41,52,839 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गयी।

                 मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 220.63 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: