देश में 2016 से 2020 तक सांप्रदायिक दंगों के 3,400 मामले दर्ज हुए: सरकार

नयी दिल्ली, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि देश में 2016 से 2020 के बीच सांप्रदायिक दंगों के करीब 3,400 मामले दर्ज किये गये।

उन्होंने यह भी कहा कि इस अवधि में देश में दंगों के 2.76 लाख मामले दर्ज किये गये थे।

राय ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट के हवाले से कहा कि 2020 में सांप्रदायिक या धार्मिक दंगों के 857 मामले दर्ज किये गये। इसी तरह 2019 में 438, वर्ष 2018 में 512, वर्ष 2017 में 723 और वर्ष 2016 में 869 ऐसे मामले दर्ज किये गये।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: