द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ी सुरक्षा चुनौती का सामना कर रहा गठबंधन: नाटो प्रमुख

मेड्रिड, नाटो के महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने बुधवार को कहा कि यूक्रेन में युद्ध के बीच, द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सैन्य गठबंधन अपनी सबसे बड़ी चुनौती का सामना कर रहा है।

स्टोल्टेनबर्ग मेड्रिड में होने वाले सम्मेलन में भाग लेने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि नाटो के सदस्य देश सबसे बड़े सुरक्षा संकट के बीच मुलाकात कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि “यह एक ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी सम्मेलन होगा।” इस सम्मेलन में आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की भाषण दे सकते हैं।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Associated Press (AP)

%d bloggers like this: