नगालैंड में 14 मई से सात दिन का पूर्ण लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया गया

कोहिमा, नगालैंड सरकार ने कोविड-19 मामलों में तेज वृद्धि के मद्देनजर राज्य में 14 मई से सात दिन के लिये पूर्ण लॉकडाउन लागू करने का मंगलवार को निर्णय लिया।

कोविड-19 को लेकर राज्य सरकार के प्रवक्ता तथा मंत्री नीबा क्रोनू ने कहा कि कोविड-19 से संबंधित उच्चस्तरीय समिति ने 14 मई शाम छह बजे से 21 मई तक के लिये एक सप्ताह का राज्यव्यापी पूर्ण लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि मंगलवार को मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो की अध्यक्षता में हुई समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: