नीट-यूजी के अभ्यर्थी 27 मई तक शुल्क वापसी के लिए बैंक विवरण दे सकते हैं: एनटीए

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने नीट-यूजी 2026 के अभ्यर्थियों के लिए एक समर्पित पोर्टल खोला ताकि वे प्रवेश परीक्षा रद्द होने के बाद परीक्षा शुल्क की वापसी के लिए अपने बैंक खाते का विवरण जमा कर सकें।

एजेंसी ने सार्वजनिक सूचना में कहा ‘‘बैंक खाता विवरण जमा करने की सुविधा 27 मई 2026 (रात 11:50 बजे तक) चालू रहेगी।’

अभ्यर्थियों से खाताधारक का नाम आईएफएससी कोड खाता संख्या और बैंक का नाम सहित विवरण प्रदान करने को कहा गया है। क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: