नेपाली प्रधानमंत्री प्रचंड अपनी पहली विदेश यात्रा पर कतर जाएंगे

काठमांडू, नेपाली प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘‘प्रचंड’’ कार्यभार संभालने के बाद अपनी पहली आधिकारिक विदेश यात्रा पर कतर का दौरा करेंगे। उन्होंने करीब दो महीने पहले कार्यभार ग्रहण किया था।

             विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रचंड के नेतृत्व में एक नेपाली प्रतिनिधिमंडल दोहा जाएगा और प्रधानमंत्री वहां सबसे कम विकसित देशों (एलडीसी) के पांचवें सम्मेलन में भाग लेंगे।

             प्रतिनिधिमंडल तीन मार्च को कतर रवाना होगा और यह यात्रा तीन दिवसीय होगी।

             मंत्रालय के अनुसार, प्रचंड दोहा में सम्मेलन से इतर संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा वह कई द्विपक्षीय बैठकों में भी भाग लेंगे।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: