परीक्षा मे औसत से कम नंबर आने पर छात्र ने आत्महत्या करने की कोशिश की

बैंगलोर में पढ़ने वाला एक द्वितीय वर्ष का छात्र गत 27 फरवरी से दिल्ली के पहाड़गंज के एक होटल में रह रहा था। इस बात की उसके परिवार और या किसी दोस्त को जानकारी नहीं थी क्योंकि उसे विशेष विषय में अपने तिमाही के अंक कम लग रहे थे जिससे वह ग्लानि महसूस कर रहा था। इसलिए वह माता-पिता और शिक्षकों का सामना करने से बच रहा था क्योंकि वह परिणामों के डर और अपराधबोध से तनाव में आ गया था। 

12 मार्च, 2022 को, छात्र ने अपने जीवन को छोड़ने का फैसला किया और ट्वीट किया कि वह आत्महत्या से मरना चाहता है, इस ट्वीट पर उसके परिवार का ध्यान गया और उन्होंने दिल्ली पीसीआर को फोन किया जिसने लड़के की जान बचाई क्योंकि वह पहले ही यमुना में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया था लेकिन दिल्ली पुलिस ने ट्रैक किया और समय पर उसके पास पहुंची और तिमारपुर में सिग्नेचर ब्रिज के नीचे बहती नदी से उसे बचा लिया और बाद में उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।

फोटो क्रेडिट : https://gaurilankeshnews.com/wp-content/uploads/2020/09/stop-suicide.jpg

%d bloggers like this: