पश्चिम एशिया घटनाक्रम के मद्देनजर एअर इंडिया ने 50 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कीं

नयी दिल्ली,  पश्चिम एशिया में ताजा घटनाक्रम के मद्देनजर अब तक विदेश के लिए 50 से अधिक उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं। नागर विमानन मंत्रालय के अनुसार  पश्चिम एशिया में हवाई क्षेत्र पर लगे प्रतिबंधों के कारण भारतीय विमानन कंपनियों द्वारा एक मार्च को 444 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द किए जाने की संभावना है।

             टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने कहा कि पश्चिम एशिया में बने हालात की गहन निगरानी और सावधानीपूर्वक आकलन के कारण उसे अपनी निर्धारित उड़ानों में अधिक कटौती करनी पड़ी है। मुंबई-लंदन  दिल्ली-बर्मिंघम  दिल्ली-एम्स्टर्डम  दिल्ली-ज्यूरिख  दिल्ली-मिलान  दिल्ली-वियना और बेंगलुरु-लंदन (हीथ्रो) उड़ानों को आज के लिए रद्द कर दिया गया है।

             एयरलाइन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि रद्द की गई अन्य उड़ानों में दिल्ली-कोपेनहेगन  दिल्ली-लंदन (हीथ्रो) तथा दिल्ली-फ्रैंकफर्ट सेवाएं शामिल हैं।

             एअर इंडिया ने रविवार के लिए विभिन्न मार्गों पर चलने वाली 28 विदेशी उड़ानों को रद्द करने की शनिवार को घोषणा की थी।

             विमानन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) सुरक्षा एवं परिचालन नियमों के पूर्ण अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए एयरलाइन कंपनियों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

             ‘इंडिगो’ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा  ‘‘मौजूदा स्थिति को देखते हुए  पश्चिम एशिया हवाई क्षेत्र का उपयोग करने वाली चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का अस्थायी निलंबन दो मार्च 23:59 बजे तक बढ़ा दिया गया है।’’

             इजराइल और अमेरिका तथा ईरान के बीच संघर्ष के कारण पश्चिम एशिया में कई बार हवाई क्षेत्र बंद किए गए हैं  जिससे उड़ान संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia comm

%d bloggers like this: