पीसीआई ने 2029 ‘वर्ल्ड एबिलिटीस्पोर्ट गेम्स’ की मेजबानी के लिए सीपीएसएफआई से समझौता किया

नयी दिल्ली,  भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) और सीपीएसएफआई (सेरेब्रल पाल्सी स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) ने बुधवार को 2029 ‘वर्ल्ड एबिलिटीस्पोर्ट गेम्स’ की मेजबानी के लिए भारत की बोली पेश करने के लिए एक समझौते पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

           प्रस्तावित ‘वर्ल्ड एबिलिटीस्पोर्ट गेम्स’ में दुनिया भर के सदस्य देशों से 1 500 से अधिक खिलाड़ी  टीम अधिकारी  तकनीकी प्रतिनिधि और सहयोगी स्टाफ के भाग लेने की उम्मीद है।

           इन खेलों में पैरा एथलेटिक्स  पैरा तैराकी  पैरा बैडमिंटन  पैरा तलवारबाजी  सीपी फुटबॉल  पैरा टेबल टेनिस और पैरा व्हीलचेयर बास्केटबॉल जैसी प्रतियोगिताएं शामिल किए जाने की संभावना है।

           मेजबानी की दावेदारी के तहत चेन्नई और भुवनेश्वर को संभावित मेजबान शहरों के रूप में विचार किया जा रहा है।

           भारत की पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष देवेंद्र झाझड़िया ने कहा  ‘‘पिछले एक दशक में भारत में पैरालंपिक आंदोलन ने उल्लेखनीय प्रगति की है। 2029 ‘वर्ल्ड एबिलिटीस्पोर्ट गेम्स’ की मेजबानी इस यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगी। ’’

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: