पाकिस्तान अगले साल क्रिकेट विश्व कप से पहले इंग्लैंड के साथ पांच वनडे मैच खेलेगा

कराची, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बताया कि उनकी टीम दक्षिण अफ्रीका  जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाले आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप से पहले अगले साल इंग्लैंड के साथ पांच मैच की वनडे सीरीज खेलेगी

                    यह सीरीज 15 से 26 मई तक इंग्लैंड में खेली जाएगी। पीसीबी ने कहा कि यह सीरीज चार अक्टूबर से 21 नवंबर तक होने वाले विश्व कप से पहले दोनों टीमों के लिए अच्छी तैयारी साबित होगी।

                    पाकिस्तान अब आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में पांचवें स्थान पर है जबकि इंग्लैंड सातवें स्थान पर है।

                    पाकिस्तान ने पिछली बार 2021 में वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा किया था।

                    इंग्लैंड इस साल नवंबर में पाकिस्तान का दौरा भी करेगा जिसमें श्रीलंका के साथ एक त्रिकोणीय सीरीज भी खेली जाएगी।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: