विलमिंगटन (अमेरिका), यूक्रेन में युद्ध के दूसरे साल में प्रवेश करने पर सीआईए निदेशक विलियम बर्न्स ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यह ‘‘अति विश्वास’’ दिलाया जा रहा है कि उनकी सेना में यूक्रेन को झुकाने की क्षमता है।
बर्न्स ने टेलीविजन पर दिए साक्षात्कार में कहा कि रूस की खुफिया सेवाओं के प्रमुख ने नवंबर में हुई अपनी बैठक में ‘‘गुस्ताखी और घमंड’’ का प्रदर्शन किया था जो पुतिन के इस विश्वास को भी दिखाता है कि ‘‘वह यूक्रेन को झुका सकते हैं, वह हमारे यूरोपीय सहयोगियों को मिटा सकते हैं।’’
उन्होंने रविवार को प्रकाशित हुए साक्षात्कार में सीबीएस से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अभी पुतिन को पूरी तरह अपनी इस क्षमता पर अति विश्वास है कि यूक्रेन को झुका लेंगे।’’
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons