पुर्तगाल 243 अफगान नागरिकों और उनके परिजनों को अपने यहां रखने को तैयार: रक्षा मंत्री

लिस्बन, पुर्तगाल के रक्षा मंत्री ने कहा कि उनका देश अफगानिस्तान में तैनात पुर्तगाली बलों के साथ काम करने वाले 243 अफगान नागरिकों और उनके परिवारों को अपने यहां रखने को तैयार है।

रक्षा मंत्री जोआओ गोम्स क्राविन्हो ने कहा कि नाटो अफगान नागरिकों को निकालने में समन्वय कर रहा है क्योंकि पुर्तगाल की ऐसा करने की सैन्य क्षमता नहीं है।

उन्होंने सार्वजनिक प्रसारक आरटीपी को रविवार को बताया कि उन्हें किसी पुर्तगाली नागरिक के अफगानिस्तान में रहने के बारे में जानकारी नहीं है।

नाटो मिशन के तहत पुर्तगाल के 200 से भी कम सैनिक काबुल हवाईअड्डे पर तैनात थे। वे मई के अंत में वहां से वापस आ गए थे।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: