राजस्‍थान पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 10000 से अधिक वांछित अपराधी पकड़े : डीजीपी लाठर

जयपुर, राजस्थान पुलिस ने वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए विशेष अभियान में अब तक 10000 से अधिक अपराधी पकड़े हैं। यह अभियान इस महीने के आखिर तक जारी रहेगा।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एम एल लाठर ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा इस साल पांच जुलाई से प्रारंभ किए गए वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत 10 हजार 665 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका हैं। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में से 1588 अभियुक्तों ने न्यायालय में समर्पण किया है। यह अभियान इस महीने के अंत तक जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत राज्य भर में वांछित व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए सभी जिलों को सघन प्रयास करने के निर्देश दिए गए थे।

उन्होंने बताया ​कि इस अभियान के दौरान पकड़े गये अभियुक्तों में 437 ईनामी अपराधी है। हत्या के मामले में 417, हत्या का प्रयास के 350, बलात्कार व पोक्सो के 294, अवैध मादक पदार्थ के 231, राज्य कर्मियों से मारपीट व सरकारी संपत्ति को नुकसान के 212 तथा अवैध हथियार के मामले में 123 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: