प्रतिबंधित रूसी उद्योगपति के ‘सुपर याट’ ने हांगकांग में डाला लंगर

हांगकांग, पश्चिमी देशों द्वारा प्रतिबंधित रूसी उद्योगपति एलेक्सी मोर्दाशोव से जुड़े सुपर याट ने हांगकांग में लंगर डाला है।

रूसी सुपर याट ने ऐसे समय हांगकांग में लंगर डाला है जब पश्चिमी देशों की सरकारें प्रतिबंधित रूसी कारोबारियों से जुड़े ‘सुपर याट’ (लग्जरी नौका) को जब्त करने के लिए कदम उठा रही हैं।

जानकारी के मुताबिक रूसी बंदरगाह व्लादिवोस्तोक से मेगा याट ‘नॉर्ड’ करीब एक सप्ताह की यात्रा कर बुधवार को हांगकांग पहुंचा। नॉर्ड याट की कीमत करीब 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर है।

ब्लूमबर्ग के अनुमान के मुताबिक मोर्दाशोव सबसे अमीर रूसी अरबपतियों में एक हैं और उनकी संपत्ति करीब 18 अरब डॉलर है।वह रूस की सबसे बड़ी इस्पात और खनन कंपनी ‘सेवर्स्टाल’ के हिस्सेदार और चेयरमैन हैं।

यूक्रेन पर फरवरी में रूस के हमले के जवाब में अमेरिका,ब्रिटेन और यूरोपीय संघ ने मोर्दाशोव पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।

गौरतलब है कि नॉर्ड की लंबाई 141.6 मीटर है और इसपर दो हेलीपैड, स्वीमिंग पूल और 20 केबिन बने हुए हैं।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Associated Press (AP)

%d bloggers like this: