प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया की अपनी राजकीय यात्रा के दौरान इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बिंटांग आदिपूर्णा’ से सम्मानित किया।यह सम्मान मोदी के नेतृत्व और भारत तथा इंडोनेशिया के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में उनके असाधारण योगदान के लिए दिया गया।
इस सम्मान को स्वीकार करते हुए, प्रधानमंत्री ने यह पुरस्कार दोनों देशों की जनता और उन सदियों पुराने सभ्यतागत संबंधों को समर्पित किया जिन्होंने भारत और इंडोनेशिया को आपस में जोड़ा है।आभार व्यक्त करते हुए, मोदी ने कहा कि उन्होंने विनम्रतापूर्वक यह सम्मान स्वीकार किया है और इसे भारत के प्रति इंडोनेशियाई लोगों के स्नेह और गर्मजोशी का प्रतीक बताया।
उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार भारत की जनता का है और दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक और गहरी दोस्ती को एक श्रद्धांजलि है।प्रधानमंत्री ने उन्हें देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने के लिए राष्ट्रपति प्राबोवो, इंडोनेशिया सरकार और इंडोनेशिया की जनता का भी धन्यवाद किया।https://x.com/narendramodi/status/2074415331863670984/photo/2