प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण ने उच्चतम न्यायालय परिसर में बार निकाय के नए कार्यालय का उद्घाटन किया

नयी दिल्ली, देश के प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण ने बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय भवन परिसर के पूर्वी हिस्से में वकीलों के संगठन ‘सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स ऑन रिकॉर्ड एसोसिएशन’ (एससीएओआरए) के नए कार्यालय का उद्घाटन किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक इस समारोह में शीर्ष अदालत के न्यायाधीशों और एससीएओआरए के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

गौरतलब है कि केवल एससीएओआरए के सदस्य ही शीर्ष अदालत में दलीलें, याचिकाएं और दस्तावेज दाखिल करने के लिए अधिकृत हैं।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia Commons

%d bloggers like this: