दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने दिल्ली के विधायकों – चंदन चौधरी (संगम विहार), करतार सिंह तंवर (छतरपुर), कुलदीप सोलंकी (पालम), नीलम (नजफगढ़), संदीप सहरावत (मटियाला), अनिल शर्मा (आर.के.पुरम), उमंग बजाज (राजेंद्र नगर), राजकरण खत्री (नरेला) और दीपक चौधरी (बादली) के साथ पीडब्ल्यूडी, जल बोर्ड और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।
पीडब्ल्यूडी मंत्रियों ने सड़कों की मरम्मत, सीवर और नालों की सफाई, जलभराव का समाधान और अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए, ताकि हर विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।
https://x.com/p_sahibsingh/status/1903119592152789217/photo/1