विदेश मंत्रालय ने एक बयान में बताया है कि फ्रांसीसी सरकार ने अब यूरोपीय क्षेत्र में फ्रांसीसी हवाई अड्डों से गुज़रने वाले भारतीय नागरिकों के लिए वीज़ा-मुक्त ट्रांज़िट सुविधा शुरू कर दी है।यह घोषणा प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रॉन ने फरवरी 2026 में राष्ट्रपति मैक्रॉन की भारत यात्रा के दौरान की थी।
10 अप्रैल, 2026 से, फ्रांस के यूरोपीय क्षेत्र से केवल हवाई मार्ग से गुज़रने वाले भारतीय नागरिकों को अब ट्रांज़िट वीज़ा की ज़रूरत नहीं होगी।
यह फ़ैसला भारत और फ्रांस के बीच मज़बूत साझेदारी को दर्शाता है और दोनों देशों के बीच लोगों की आवाजाही को आसान बनाकर, लोगों से लोगों के बीच संबंधों को मज़बूत करने सहित द्विपक्षीय संबंधों को और मज़बूत करने के प्रति दोनों नेताओं की गहरी प्रतिबद्धता को दिखाता है।https://en.wikipedia.org/wiki/Charles_de_Gaulle_Airport#/media/File:Air_France_A320s_(F-GTAM,_F-GTAL_and_F-GKXH)_at_Paris-Charles_de_Gaulle_Airport.jpg