बंगाल में कांग्रेस मुख्यालय के सामने खरगे के पोस्टर पर स्याही फेंकी गई

कोलकाता  पश्चिम बंगाल के कोलकाता में कांग्रेस के मुख्यालय के सामने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कई पोस्टर और होर्डिंग्स पर कथित तौर पर स्याही फेंकी गई। खरगे ने तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी के ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रति निष्ठा पर सवाल उठाने के लिए कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी को फटकार लगाई थी  जिसके एक दिन बाद यह घटना हुई। ममता बनर्जी ने हाल में टिप्पणी की थी कि वह ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार का समर्थन करेंगी  जबकि कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा था कि बंगाल की मुख्यमंत्री पर भरोसा नहीं किया जा सकता और वह भाजपा के साथ जा सकती हैं। इन टिप्पणियों के संबंध में सवाल किए जाने पर खरगे ने शनिवार को कहा था  ‘‘ममता बनर्जी गठबंधन के साथ हैं। उन्होंने हाल में कहा है कि वह सरकार में शामिल होंगी। फैसला अधीर रंजन चौधरी नहीं लेंगे। फैसला मैं और आलाकमान करेगा  जो सहमत नहीं होंगे  वे बाहर चले जाएंगे।’’

चौधरी ने खरगे की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए टीएमसी सुप्रीमो का जिक्र करते हुए कहा था   मैं किसी ऐसे व्यक्ति के पक्ष में नहीं बोल सकता  जो बंगाल में मुझे और हमारी पार्टी को राजनीतिक रूप से खत्म करना चाहता है। यह हर कांग्रेस कार्यकर्ता के लिए एक लड़ाई है। मैंने उनकी तरफ से बोला है। मैं नहीं चाहता कि राज्य कांग्रेस का इस्तेमाल उनके (बनर्जी के) निजी एजेंडे के लिए किया जाए और फिर संगठन को खत्म कर दिया जाए।  

    उन्होंने कहा   अगर खरगे जी मेरे विचारों के खिलाफ बोलते हैं  तो मैं राज्य में जमीनी स्तर पर कांग्रेसियों के लिए बोलना जारी रखूंगा।  अज्ञात लोगों ने खरगे के पोस्टर और होर्डिंग्स पर ‘तृणमूल कांग्रेस का एजेंट’ भी लिखा।कांग्रेस के सूत्रों ने कहा कि चौधरी ने घटना पर नाराजगी व्यक्त की और पार्टी कार्यकर्ताओं से पुलिस में शिकायत दर्ज करने को कहा  जिसे दर्ज कर लिया गया और विरूपित किये गये पोस्टर भी हटा दिये गये।पार्टी के एक नेता ने कहा  ‘‘घटना संभवत: शनिवार रात की है। यह तृणमूल कांग्रेस की करतूत है जो कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और अधीर रंजन चौधरी के बीच मतभेद पैदा करना चाहती है।’’ खरगे ने यह भी कहा था कि चौधरी यह तय नहीं करेंगे कि लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा विरोधी गठबंधन के सत्ता में आने की स्थिति में बनर्जी ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा होंगी या नहीं।

चौधरी ने खरगे की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख का जिक्र करते हुए कहा था  ‘‘मैं किसी ऐसे व्यक्ति के पक्ष में नहीं बोल सकता जो मुझे और हमारी पार्टी को बंगाल में राजनीतिक रूप से खत्म करना चाहता है। यह कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता की लड़ाई है। मैंने उनकी ओर से बात की है। मैं नहीं चाहता कि राज्य कांग्रेस का इस्तेमाल उनके (बनर्जी के) निजी एजेंडे के लिए किया जाए और फिर संगठन को खत्म कर दिया जाए।’’

तृणमूल कांग्रेस राज्य में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ रही है  जबकि कांग्रेस और वामदल एक साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: