हिमाचल प्रदेश में 24 मई को दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे मोदी

मंडी/शिमला  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 मई को हिमाचल प्रदेश के सिरमौर और मंडी में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने रविवार को दी।

विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर और प्रदेश भाजपा प्रमुख राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुरेश कश्यप (पूर्व प्रदेश भाजपा प्रमुख) के समर्थन में सिरमौर के नाहन में एक रैली को संबोधित करेंगे।

इस रैली के बाद मंडी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहीं भाजपा उम्मीदवार एवं अभिनेत्री कंगना रनौत के समर्थन में मंडी में एक और रैली आयोजित होगी।

यहां जारी एक बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी के अलावा  भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा  केंद्रीय मंत्री अमित शाह  राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जनभाओं को संबोधित करेंगे।

राज्य में चार लोकसभा सीट के लिए चुनाव और छह विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव एक जून को होगा।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: