दक्षिणी दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर बिधूड़ी ने बदरपुर क्षेत्र में मीठापुर चौक को मुंबई-बड़ौदा राजमार्ग से जोड़ने वाले 12 लेन के राष्ट्रीय राजमार्ग के नवनिर्मित खंड का उद्घाटन किया।बिधूड़ी ने कहा,“बदरपुर विधानसभा क्षेत्र में मीठापुर चौक को मुंबई-बड़ौदा राजमार्ग से जोड़ने वाले 12 लेन के राष्ट्रीय राजमार्ग को आज हरी झंडी दिखाकर जनता को समर्पित किया गया। राजमार्ग यातायात के लिए खोल दिया गया। अभी तक सोहना पहुंचने में ढाई घंटे लगते थे, अब आप 25 मिनट में पहुंच जाएंगे। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा दी गई सौगात के लिए क्षेत्र की जनता की ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद। https://x.com/RamvirBidhuri/status/1856219523596066840/photo/1