डीआरडीओ की प्रयोगशाला एरियल डिलीवरी रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (एडीआरडीई), आगरा द्वारा गुणवत्ता आश्वासन महानिदेशालय (डीजीक्यूए) को पी-7 पैराशूट सिस्टम के सीलबंद विवरण रखने वाला प्राधिकरण (एएचएसपी) सौंप दिया गया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. समीर वी कामत ने 11 नवंबर, 2024 को नई दिल्ली में डीआरडीओ भवन में आयोजित एक समारोह में एएचएसपी सौंपा।ADRDE ने P-7 पैराशूट सिस्टम को सफलतापूर्वक डिजाइन, विकसित और योग्य बनाया है। ग्लाइडर्स इंडिया लिमिटेड (आयुध पैराशूट फैक्ट्री), GIL (OPF), कानपुर ने पैराशूट सिस्टम तैयार किया है, जो IL-76 विमान से चार किलोमीटर की ऊंचाई पर 9.5 टन तक के पेलोड को सुरक्षित रूप से गिराने में सक्षम है।भारतीय सेना इस सिस्टम के साथ हवाई ड्रॉपिंग करके सीमा और संघर्ष क्षेत्रों में अपनी लाइट फील्ड गन और जीप को तेजी से तैनात कर सकती है। सेना ने 146 P-7 हैवी ड्रॉप पैराशूट सिस्टम की आपूर्ति के लिए GIL (OPF), कानपुर को एक इंडेंट दिया है। सिस्टम ने जनरल स्टाफ इवैल्यूएशन को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है और इसे सेवाओं में शामिल कर लिया गया है।https://x.com/DRDO_India/status/1856362661790847141/photo/1