बाइडन अदालत के गर्भपात संबंधी मसौदा फैसले से सहमत नहीं

वाशिंगटन, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि “मूल निष्पक्षता और हमारे कानून की स्थिरता की मांग है” कि अमेरिकी उच्चतम न्यायालय 1973 के रो बनाम वेड मामले को नहीं पलटे जिसने देशभर में गर्भपात को वैध बना दिया था।

बाइडन ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि वह गर्भपात के अधिकार को संघीय कानून में संहिताबद्ध करने के लिए काम करेंगे।

पॉलिटिको द्वारा प्रकाशित एक मसौदा राय में कहा गया कि अदालत 1973 के रो बनाम वेड मामले को पलटने के लिए तैयार हो सकती है।

संबंधित मामले के फैसले को पलटने लगभग आधे राज्यों में गर्भपात पर प्रतिबंध लग जाएगा और इस साल के चुनावों में इसका बहुत बड़ा असर हो सकता है।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: