बीआरएस ने राहुल गांधी के खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत की

हैदराबाद  भारत राष्ट्र समिति ने सोमवार रात को कहा कि उसने पूर्ववर्ती बीआरएस सरकार के दौरान फोन टैपिंग को लेकर उसके अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव के खिलाफ ‘‘बेबुनियाद आरोप’’ लगाने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की निर्वाचन आयोग से शिकायत की है।  

बीआरएस ने सोमवार रात जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि शिकायत में आरोप लगाया गया है कि छह अप्रैल को कांग्रेस की एक रैली में दिए भाषण में राहुल गांधी ने चुनाव नियमों का उल्लंघन किया। बीआरएस ने निर्वाचन आयोग से राहुल गांधी के बयानों की तुरंत जांच कराने और ‘‘उनके दावों के समर्थन में सबूत’’ मांगने को कहा।  

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: