राड़ी से आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा को दिल्ली विधानसभा में पार्टी का सचेतक चुना गया है। पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक बयान में इस नियुक्ति की पुष्टि की गई।झा के अलावा पार्टी ने मुकेश अहलावत को उपनेता और जरनैल सिंह को विधायक दल का महासचिव नियुक्त किया। आप अध्यक्ष (दिल्ली इकाई) सौरभ भारद्वाज और आप विधायक दल की नेता आतिशी ने नियुक्तियों का समर्थन किया।