ब्रिटेन में हेरोइन तस्करी के दोषी को 20 वर्ष की सजा

लंदन, (भाषा) पाकिस्तान से प्लास्टिक बैग में छुपाकर करीब 2.2 करोड़ पाउंड कीमत की हेरोइन की तस्करी करने के दोषी एक ब्रिटिश-पाकिस्तानी व्यक्ति को 20 साल कैद की सजा सुनायी गई है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

             फरवरी 2020 में हीथ्रो हवाई अड्डे पर मादक पदार्थ की दो खेप पकड़े जाने के बाद ब्रिटेन की राष्ट्रीय अपराध एजेंसी (एनसीए) ने बर्मिंघम के 42 वर्षीय अरफ़ान मिर्ज़ा के खिलाफ जांच की थी।

             मिर्जा को ब्रिटेन में मादक पदार्थ आयात करने की साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। एनसीए के विश्लेषकों का मानना है कि मिर्जा ने मार्च 2019 से फरवरी 2020 के बीच 220 किलोग्राम हेरोइन की तस्करी की जिसकी संभावित कीमत करीब 2.2 करोड़ ब्रिटिश पाउंड है।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: