भविष्य की अर्थव्यवस्था के लिए अहम होंगे समुद्री खनिज : केंद्रीय मंत्री

भुवनेश्वर, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि तटीय और समुद्री स्रोतों से प्राप्त समुद्री खनिज देश की भविष्य की अर्थव्यवस्था के लिए अहम होंगे और निकल तथा कोबाल्ट जैसी धातु जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए आवश्यक नवीनीकरण ऊर्जा प्रौद्योगिकियों के प्रचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

सिंह सीएसआईआर-आईएमएमटी (खनिज तथा पदार्थ प्रौद्योगिक संस्थान) में नयी इमारतों का उद्घाटन करने के बाद वैज्ञानिकों और छात्रों को संबोधित कर रहे थे।

सिंह विज्ञान एवं प्रौद्योगिक राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भी हैं। उन्होंने कहा कि भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समुद्र विज्ञान अनुसंधान में अग्रिम देशों में से एक के तौर पर उभरा है। उन्होंने कहा कि देश अब भविष्य की ऊर्जा और धातु संबंधी मांगों को पूरा करने के लिए संसाधनों से परिपूर्ण समुद्र में खोज के लिए सक्रियता से लगा हुआ है।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: