भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता ने जीटीबी अस्पताल की बदहाली के लिए आप सरकार की आलोचना की

भाजपा नेता और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने दिलशाद गार्डन स्थित गुरु तेग बहादुर अस्पताल में ‘प्री-इंजीनियरिंग’ मॉडल के आधार पर बनाए जा रहे 1912 बेड के आईसीयू ब्लॉक का ‘औचक निरीक्षण’ किया।गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल के विश्व स्तरीय स्वास्थ्य मॉडल का जीटीबी अस्पताल धूल खा रहा है। गुप्ता ने कहा कि भ्रष्ट आप सरकार के कारण जो अस्पताल 6 महीने में बनकर तैयार हो जाना था, वह 3 साल बाद भी नहीं बन पाया है, 2023 से निर्माण कार्य बंद होने के बाद यह खंडहर में तब्दील हो गया है। आईसीयू ब्लॉक के निर्माण की लागत 300 करोड़ से दोगुनी होकर 600 करोड़ से अधिक हो गई है। दिल्ली सरकार ने इस अस्पताल के निर्माण के नाम पर भारी भ्रष्टाचार किया है। और इस आईसीयू ब्लॉक के पूरा होने की कोई उम्मीद नहीं है क्योंकि बजट में बढ़ी हुई लागत को कवर करने के लिए कोई प्रावधान नहीं किया गया है। ‘विश्व स्तरीय स्वास्थ्य मॉडल’ का ढिंढोरा पीटने वाली आम आदमी पार्टी की पोल खुल गई है।https://en.wikipedia.org/wiki/Guru_Tegh_Bahadur_Hospital#/media/File:Guru_Tegh_Bahadur_Hospital_(side_entry).jpg

%d bloggers like this: