भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास’ के 22वें संस्करण का उद्घाटन समारोह उत्तराखंड के औली फॉरेन ट्रेनिंग नोड में आयोजित किया गया। 14 इन्फैंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल अमरेश गुंजन और अमेरिकी सेना की 11वीं एयरबोर्न डिवीजन की 1st इन्फैंट्री ब्रिगेड कॉम्बैट टीम के कमांडर कर्नल बेंजामिन जैकमैन ने दोनों तरफ से 600-600 जवानों वाली टुकड़ियों को संबोधित किया।
यह अभ्यास एक साथ औली और राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में किया जा रहा है।इस अभ्यास का उद्देश्य पहाड़ी और अर्ध-पहाड़ी इलाकों में ‘इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप्स’ (एकीकृत युद्ध समूहों) के इस्तेमाल के लिए दोनों सेनाओं की संयुक्त सैन्य क्षमता को बढ़ाना है, जिसमें इन्फैंट्री (पैदल सेना) पर आधारित ऑपरेशन्स पर खास ज़ोर दिया जाएगा।
इससे इंटरऑपरेबिलिटी (आपसी तालमेल) मज़बूत होगी, बेहतरीन ऑपरेशनल तरीकों का आदान-प्रदान आसान होगा और संयुक्त योजना और उसे लागू करने की क्षमता बेहतर होगी।टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल इस अभ्यास का एक मुख्य फोकस एरिया होगा।
ट्रेनिंग में निगरानी और टोह लेने के लिए ड्रोन और ऑटोनॉमस सिस्टम का इस्तेमाल शामिल होगा, साथ ही महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में आधुनिक हथियार प्रणालियों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।
दोनों सेनाओं के विशेषज्ञ मल्टी-डोमेन वॉरफेयर (कई क्षेत्रों में युद्ध) में उभरती टेक्नोलॉजी और विकास पर भी अपने विचार साझा करेंगे।यह अभ्यास दोनों सेनाओं को रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं को साझा करने और अलग-अलग इलाकों और ऑपरेशनल माहौल में मिलकर सैन्य ऑपरेशन करने की अपनी क्षमता को बढ़ाने का मौका देता है।https://x.com/adgpi/status/2099813360669786466/photo/2